पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। थाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने आई एक सामाजिक संस्था की सदस्या और इंस्पेक्टर में नोकझोंक हो गई। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर इंस्पेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
10 जुलाई को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान में घर के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें पुलिस ने घायल हकीम की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस संबंध में रविवार शाम कस्बा निवासी अस्तित्व महिला संस्था की सदस्य रानी ने पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसको लेकर इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा और संस्था की सदस्य में नोकझोंक हो गई। उधर, इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस कई बार आरोपियों के घर दबिश दे चुकी है। आरोपी घरों से फरार हैं। महिला बेवजह पुलिस पर दबाव बना रही थी।
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुरकाजी। पुरकाजी बाईपास पर हुए एक्सीडेंट में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार रात पुरकाजी बाईपास पर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुुर निवासी आकाश राठी की कार में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। शनिवार को उसके साथी संदीप राठी तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।