फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 15 मरीज मिले, गांधी कॉलोनी में फैला संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 15 मरीज मिले, गांधी कॉलोनी में फैला संक्रमण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गांधी कॉलोनी हॉट स्पॉट बन गया है। मंगलवार को 15 संक्रमित मिले, जिनमें अधिकतर गांधी कॉलोनी के हैं। सक्रिय केस की संख्या अब 41 पर पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 15 मामले मिले हैं। इनमें अधिकतर शहर की गांधी कॉलोनी के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजकर कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि एक भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है। कोरोना गाइडलाइन की जानकारी दी गई है। कॉलोनी में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

लापरवाही से बढ़ गया संक्रमण
गांधी कॉलोनी और खतौली क्षेत्र के गांव में पिछले महीने संक्रमण के कई मामले मिले थे। स्वास्थ्य विभाग लोगों के घर पहुंचा तो कई लोगों ने जांच नहीं कराई थी। लापरवाही बढ़ी तो संक्रमण का दायरा भी बढ़ गया। एक माह बाद भी यह चेन नहीं टूटी है।
आज से बढ़ेगी जांच, 478 रिपोर्ट का इंतजार
कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बुधवार को बढ़ाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि शासन ने भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जानकारी ली है। 478 सैंपल ऐसे हैं, जिनकी रिपोर्ट नहीं मिली है।
आज से तेज होगा टीकाकरण
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 20 हजार 761 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। अभियान में बुधवार से और अधिक तेजी लाई जाएगी।
5294 किशोरों को सुरक्षा टीका
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 15 से 18 वर्ष से के मध्य आयु वर्ग में 5294 बच्चों का टीकाकरण किया गया। जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 5483 लोगों को प्रथम डोज और 9984 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

अब तक जिले में 98 हजार टेस्ट
कोरोना के अब तक जिले में 98 हजार टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 30 हजार 703 संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर से संक्रमितों की संख्या 17 हजार से अधिक है।
1391 लोगों की कराई जांच
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कुल 1391 लोगों की जांच कराई। इनमें 722 एंटीजन और 669 आरटीपीसीआर जांच कराई गई है।
वर्जन :
कोरोना से लड़ने में सब करें मदद : सीएमओ
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि कोरोना से निपटने में सबको सहयोग करना होगा। एहतियात बरतकर ही बीमारी से बचा जा सकता है। लापरवाही की वजह से ही मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें