फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 15 कैदियों ने की भूख हड़ताल 

Fri, 09 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
आगरा और बरेली सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर की जा रही भूख हड़ताल को देखते हुए जिला कारागार में भी कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को  जिला जेल में 15 कैदी भूख हड़ताल पर बैठे। बाद में जेल अधीक्षक के समझाने पर कैदियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन


 जिला कारागार में बृहस्पतिवार दोपहर 15 कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए। कैदियों द्वारा  भूख हड़ताल करने की सूचना मिलने पर जेल अधिकारियों में अफरातफरी मच गई।  जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने भूख हड़ताल करने वाले कैदियों के  बीच जाकर उनसे मामले की जानकारी ली।

कैदियों का कहना था कि आगरा और बरेली  सेंट्रल जेल में कैदी भूख हड़ताल कर रहे हैं। सभी की मांग है कि आजीवन  कारावास की सजा भुगत रहे कैदियों की जल्दी रिहाई की जाए। जेल अधीक्षक के  समझाने पर कैदियों ने बाद में अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। जेल अधीक्षक राकेश  सिंह ने बताया की कैदी अपनी मांगों को लिखकर देंगे, तब वह अधिकारियों के  माध्यम से उनकी मांगों को शासन तक भिजवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें