चंडीगढ़ में हंगामा करते जैन समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नयन सागर की वायरल वीडियो जांच 15 मेंबर की कमेटी करेगी। इसमें पांच चंडीगढ़ के, पांच दिल्ली और 5 जैन विद्वान शामिल हाेंगे। यह कमेटी वायरल वीडियो की जांच कर सचाई सामने लाएगी। एक सप्ताह पहले नयन सागर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे महिला के साथ कमरे में उन्हें जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने केबाद जैन समाज में हड़कंप मच गया था। जानकारी केलिए देश के कई हिस्सों से जैन समाज केलोग सेक्टर 27 स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचे। इस दौरान काफी गर्महाट भरा माहौल रहा। नयन सागर के पोस्टर फाड डाले गए और पैरों तले रौंदा गया। इस माहौल का देखते हुए जैन समाज के लोग एकत्र हो गए।
उन्हाेंने इसका समाधन के लिए 5 घंटे तक बैठक की। बैठक के बाद यह बताया गया कि एक कमेटी का गठन किया गया है जोकि इस मामले कहीं जांच कर जल्द से जल्द लोगाें के सामने सच्चाई लाएगी। नयन सागर महाराज जी चतुरमास केलिए श्री दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 27 में इन दिनाें आए हुए है।
उधर, इस मामले के बारे में श्री दिगंबर जैन सोसाइटी के प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने कहा कि बैठक में दिल्ली और आस पास से लोग आए थे। उन्हाेंने फैसला लिया है कि एक 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाए। जो जल्द से जल्द सच्चाई लाएगी।
पोस्टर बीच सड़क फेंका
चंडीगढ़। घटना के बाद वहां पर जैन समाज के लोग इक्ट्ठा हो गए। ज्यादातर लोग दिल्ली, पंजाब और यूपी से पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने जमकर रोष जताया। लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। लोगों में गुस्सा इतना जबरदस्त था कि उनके पोस्टरों को निकालकर बीच सड़क पर फेंक दिया और पोस्टरों को पैरों कुचलकर नारेबाजी करने लगे। उधर, घटना की सूचना मिलने बाद मौके पर ईस्ट डीएसपी हरजीत कौर, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर, देवेंद्र सिंह, जसविंदर कौर टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम जैन समाज के लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी। वहां पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने लोगों को दूसरी तरफ कर दिया।