फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने तीन दिन में जमा किए 15.68 करोड़ 

Tue, 15 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
विद्युत निगम द्वारा 500 और 1000 के नोट जमा करने के आदेश के बाद लगातार पैसा जमा हुआ है। विभाग में 15 करोड़ 68 लाख आया है। इसमें शहरी क्षेत्र में 11 करोड़ 38 लाख मिला है। विद्युत निगम के बिल में 1000 और 500 के नोट जमा करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में बीते तीन दिनों में 28,338 उपभोक्ताओं ने 11 करोड़ 38 लाख 8 हजार रुपया जमा किया। शहरी क्षेत्र के सभी काउंटर पर उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। विद्युत निगम  को जिले भर में कुल 45 करोड़ बकाया था। अधिशासी अभियंता केपी पुरी का कहना है कि यदि बिल बनाने वाले समय से बिल बना देते तो और अधिक पैसा जमा होता। जिले के ग्रामीण सर्किल में 8300 उपभोक्ताओं ने चार करोड़ 50 लाख का बिल जमा किया। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण सुनील कपूर ने बताया कि सरकार की योजना का उपभोक्ताओं ने भरपूर लाभ उठाया है।       
 
पालिका में केवल 38 लाख जमा हुए      
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका को 500 और 1000 के नोट जमा करने का अधिक लाभ नहीं मिला। पलिका में पहले दिन 30 लाख जमा हुए। दूसरे दिन कर के रूप में केवल पांच लाख ही आए और तीसरे दिन तीन लाख ही हो पाए। पालिका ईओ अजीत सिंह ने बताया कि लोगों में विद्युत निगम की तरह उत्साह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें