फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए केंद्रों पर सभी तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए केंद्रों पर सभी तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन

खतौली। गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी केंद्रों को गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। एसडीएम ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों किसान गेहूं की कटाई में लगा हुआ है। इस बार गेहूं की फसल बंपर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अनुमान है कि केंद्रों पर भरपूर गेहूं की खरीद हो सकती है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में गांव बड़सू, मंसूरपुर, नावला, खेड़ा चौंगावा, रतनपुरी, पुरा तथा मंडी समिति खतौली विपणन कार्यालय समेत क्षेत्र में आठ गेहूं खरीद केंद्र हैं। क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। खतौली मंडी समिति में विपणन अधिकारी सत्यवीर सरोहा ने बताया कि किसानों को गेहूं का दाम 1840 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। गेहूं खरीद का पैसा किसानों के खाते में आरटीजीएस के द्वारा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें 700 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। गत वर्ष केंद्र पर 9847 क्विंटल गेहूं क्रय किया गया था, जो लक्ष्य से अधिक था। केेंद्र पर गेेहूं क्रय की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें