फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीकुंड सरोवर के निकट टहलने वाले भक्तों को आगाह कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवीकुंड सरोवर के आसपास टहलने वाले भक्तों को मेले में लगी पुलिस सतर्क कर रही है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के दिन सरोवर में नहाते समय पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला के आयोजन के दिन से ही देवीकुंड सरोवर स्थित ध्यानु भगत और संस्कृत महाविद्यालय के निकट बगीचे में भक्तों का सुबह से शाम तक आवागमन रहता है। अधिकांश श्रद्धालु तो सरोवर के ईद-गिर्द ही टहलते दिखाई पड़ते हैं। सोमवार की रात्रि मेला कोतवाली प्रभारी रणबीर सिंह और यादराम आदि ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा के साथ मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान देवीकुंड के समीप टहल रहे कई भक्तों को आगाह किया। बताया कि देवीकुंड सरोवर में पानी ज्यादा है। इससे दूरी बनाकर रखे, क्योंकि पैर रपट जाने से कोई हादसा भी हो सकता है। इसके बाद उक्त मंदिर प्रांगण के चारों तरफ का भ्रमण किया गया। मेला कोतवाल रणबीर सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस निगाह रखे हुए है। जिससे कि मेले में कोई अप्रिय घटना न घट सके। इस दौरान हरिओम सिंघल, अभय शर्मा, अंकित राणा, डा. विश्वनाथ गौतम, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें