फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरबालियान के युवक की अहमदाबाद में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूपुर। गांव पुरबालियान के युवक की अहमदाबाद में हादसे में मौत हो गई। गांव में युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी 19 वर्षीय आसिफ पुत्र मूनसब अहमदाबाद में एक स्टील फैक्टरी में खलासी का कार्य करता था। सोमवार की सुबह वह फैक्टरी का टीन शेड डालने का कार्य कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। युवक की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। गमगीन माहौल में उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें