प्रभु राम के नाम का स्मरण करने से मिलेगी सफलता
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में स्थित हनुमद्धाम में चल रहे हनुमत जयंती महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को इक्कीस कुंडीय सुंदर कांड महायज्ञ में विभिन्न प्रांतों से आए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने आहुति दी।
महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मनुष्य श्रद्धापूर्वक जो भी शुभ कार्य करे, उसको भगवान राम का स्मरण करके ही प्रारंभ करें। राम नाम जपने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है, इसलिए मनुष्य को राम नाम का गुणगान करना चाहिए। कार्यक्रम में स्वामी गीता नंद गिरि, स्वामी गीतानंद तीर्थ, ब्रह्मचारी आनंद जी महाराज, आनंद अवस्थी, सूर्यप्रकाश जी महाराज आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व, हनुमान भक्त राजकुमार अग्रवाल व पंडित विजय द्विवेदी ने 21 कुंडीय सुंदर कांड महायज्ञ का सामूहिक पाठ संपन्न कराया। विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुति दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सीताराम शास्त्री, शांति राम शास्त्री, कंवर सैन गोयल, कृष्ण कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।