शाहपुर। लोकसभा चुनाव व होली पर्व के मद्देनजर एसपी देहात आलोक शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कस्बे व क्षेत्र के गांवों में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया। कस्बे के अलावा गांव कसेरवा, शाहजुड्डी, सोरम, गोयला, बसीकलां, पलड़ा, कमालपुर, दुल्हेरा, कुटबा-कुटबी व खतौला में आरपीएफ के कंपनी कमांडर एनएस भाटी व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। एसपी देहात ने ग्रामीणों से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सहयोग की अपील की। सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश और इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
भाईचारे से होली मनाने का आह्वान
शाहपुर। सामाजिक संस्था कारवां एकता समिति की ओर से मंगलवार को आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। मशकूर हसन, हसीन सैफी, डॉ ओमपाल सिंह, डॉ लोकेंद्र कुमार, अजय गोयल, हरिओम शर्मा, डॉ मुजफ्फर अली, राज सिंह तोमर और साजिद अली मौजूद रहे।