छात्र-छात्राओं ने बनाए हर्बल कलर
मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर होली का त्योहार मनाया। छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया गया तथा इससे संबंधित प्रश्न पूछे। प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थी अरुण कुमार, निर्तशय पाहुजा, ऋषभ बंसल, योगेश कुमार, अंशुल कुमार, अंकित गंगवार आदि विद्यार्थियों ने प्राथमिक विद्यालय गढ़ी के विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अच्छी बातों के विषय में अवगत कराया। स्वस्थ रहने के लिए उन्हें गंदे रंगों से दूर रहकर हर्बल कलर्स का का प्रयोग करने की सलाह दी तथा हर्बल कलर्स बनाने की विधि भी बताई। प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने विद्यार्थियों को कला की पुस्तकें, रंग और पेंसिल आदि पाठ्य सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों ने खुद के बनाए हुए हर्बल कलर से होली भी खेली। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या विकास रानी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए लाभदायक हो सकते हैं। उन्हें एक-दूसरे स्कूल की शिक्षा पद्घतियों की जानकारी मिलती है। विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार सिंघल ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में दिव्या शर्मा व अध्यापक, गुरप्रीत सिंह का योगदान रहा।