फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न नृत्य कलाओं ने नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य पर थिरके खूब लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नीव इंटरनेशनल स्कूल गांधी कॉलोनी तथा अंसारी रोड स्थित लिटिल मिलेनियम बाल विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में बच्चे ने विभिन्न नृत्य कलाओं का प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दुनिया की प्रसिद्ध हस्तियों का वेश धरकर आए छात्र-छात्राओं ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने भारत के अलग-अलग राज्यों की नृत्य कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा स्पेन के सालसा, अमेरिका के हिप-हॉप, मिस्र के तनोरा, अरब देशों से सूफी आदि नृत्य शैलियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैंसी ड्रेस में छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स, रानी एलिजाबेथ, अफ्रीकी जनजातियों के लोगों के रूप में सामने आए। उनकी इस प्रतिभा को सभी ने सराहा। कार्यक्रम में निर्वाण गोयल, मायरा कपूर, सिद्धि भाटिया, हरनूर कौर, वाहिनी गर्ग, अमय हुरिया, नमन गुलाटी, अनिका शर्मा, आरव बजाज, रियांश बंसल, अथर्व भार्गव आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व, पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रबंध समिति की ओर से निदेशक अंकुर गोयल, प्रधानाचार्या शिम्मी कपूर और अलका चौधरी, दिलप्रीत कौर, रोहित गर्ग, सुरभि भाटिया, उरूज आजम, कनिका अरोरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें