छपार। भाजपा किसान मोर्चा के सहारनपुर में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने जाते सूबे के केबिनेट दर्जा प्राप्त श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला का रामपुर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जनपद सहारनपुर में रविवार को आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने जा रहे उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला अन्य भाजपा नेताओं के साथ रामपुर तिराहे पर पहुंचे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनील भराला के साथ ही पश्चिम क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सह संयोजक सुरेंद्र त्यागी का भव्य स्वागत किया। मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित रावल, पुरकाजी विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र तोमर, बिजेंद्र त्यागी, नरेश कोरी, यतेंद्र प्रधान, दुष्यंत राणा, आदेश शर्मा, रामपाल रावल, संदीप शर्मा, दौलत प्रधान और लक्ष्मण शर्मा मौजूद रहे।