फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ, सटटा बंद हो, शाम के समय मार्केट में हो गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधों पर अंकुश लगाना जरूरी
विज्ञापन

खतौली। थाने में व्यापारियों और राजनैतिक दलों की परिचय बैठक में वक्ताओं ने इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह से कहा कि नगर के अंदर से जुआ, सट्टा बिल्कुल बंद होना चाहिए। शाम के समय सभी बाजारों में पुलिस का गश्त होना चाहिए। व्यापारी नेता राजेश जैन ने कहा कि अपराधों पर कंट्रोल होना चाहिए। अपराधों के बढ़ने से व्यापारियों और नागरिकों में दहशत व्याप्त है। शाम के समय दुकानदार अपने दुकानें बंद करके घर जाते हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह ने रविवार को थाने में आयोजित परिचय बैठक बुलाई। व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी, सपा, बसपा, भाजपा, रालोद आदि राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने इंस्पेक्टर से परिचय किया। नगर पालिका चेयरमैन के पति एवं सपा नेता काजी जमील अहमद ने कहा कि थाने में सभी लोगों को सम्मान दिया जाना चाहिए। आम नागरिकों को जब सम्मान ही नहीं मिलेगा तो वे पुलिस का किसी मामले में सहयोग नहीं करते हैं। समाजसेवी नईम अख्तर ने कहा कि नगर की गली मोहल्लों में नशाखोरी, जुआ और सट्टा खुलेआम चल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बिगड़ती जा रही है। इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह ने कहा कि अपराध को जड़ से खत्म किया जाएगा। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत, सभासद विकास कौशिक, सभासद वैभव गुप्ता, रालोद नगराध्यक्ष वकील मंसूरी, व्यापारी नेता महेश गुप्ता, अंकुर सिंघल, सुलेमान परदेशी, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, पवन अग्रवाल, नासिर सिद्दीकी, हकीम जफर महमूद, भावेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें