फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदघाटन के बिना ही चालू हो गया फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन के बगैर ही चालू हो गया फ्लाईओवर
विज्ञापन

मंसूरपुर। मंसूरपुर रेलवे फाटक पर बनाया गया फ्लाईओवर बगैर उद्घाटन के ही चालू हो गया। सेतु निगम के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर रेलवे फाटक पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। सेतु निगम के निर्माण में 23 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। फ्लाईओवर अक्तूबर माह में बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया था। संकेत मिल रहे थे कि दीपावली से पहले फ्लाईओवर का विधिवत रूप से उद्घाटन हो जाएगा। हालांकि दीपावली का त्योहार समाप्त होने के बाद भी फ्लाईओवर का उद्घाटन नहीं हुआ। दीपावली के अवसर पर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के कारण वाहन चालकों ने इसके ऊपर से गुजरना शुरू कर दिया। पुल से छोटे बड़े सभी वाहन गुजर रहे हैं। इस संबंध में सेतु निगम के जेई मोहम्मद हुसैन से बात की गई, तो उनका कहना था कि निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है। वहां से अभी उद्घाटन के कोई संकेत नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि उद्घाटन का फैसला शासन तथा सेतु निगम के बड़े अधिकारी करेंगे। उधर, रालोद जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान, शिक्षाविद् संजीव राठी, भाजपा नेता नंदकिशोर पांचाल आदि का कहना है कि पुल का विधिवत रूप से पूजन कर उद्घाटन होने के बाद ही आवागमन होना चाहिए। शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें