फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी महिला को कोतवाल ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल ने मदद के लिए आई महिला को फटकार लगाई
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना दिवस में फरियाद लेकर आई दलित महिला को कोतवाल ने फटकार लगाते हुए मदद करने से इंकार कर दिया। साथ ही कस्बे के एक भाजपा नेता के पास जाने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सेठपुरा निवासी कमलेश के पति की मौत हो चुकी है। ससुराल वालों ने उसकी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। उसके पति से ली गई धनराशि भी नहीं लौटा रहे हैं। इसे लेकर महिला ने करीब एक सप्ताह पूर्व पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला शनिवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और थाना दिवस में मौजूद एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र की मौजूदगी में कोतवाल से मदद की गुहार लगाई। महिला ने कहा कि एसएसपी के पास भी फरियाद लेकर गई थी, जहां से उसे थाने पर भेज दिया गया है। इस पर कोतवाल ने महिला को मदद करने से साफ इंकार कर दिया और कस्बे के एक भाजपा नेता के पास जाने की सलाह दे डाली। महिला द्वारा भाजपा नेता के पास जाने से इंकार कर देने पर कोतवाल ने महिला को कोर्ट जाने की सलाह देकर मदद करने से इंकार कर दिया। इस दौरान एसडीएम और लेखपाल भी मौजूद रहे। इस संबंध में कोतवाल विजय सिंह का कहना है कि भाजपा नेता द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है, इसीलिए महिला को भाजपा नेता के पास जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें