फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने अंडरपास के लिए अधिकारियों को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव भैंसी में रेलवे लाइन के नीचे बन रहे अंडरपास के रुके हुए कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर रेलवे अधिकारियों का घेराव किया। रेलवे अधिकारियों ने एक माह का समय मांगा।
विज्ञापन

भैंसी में अंडरपास का कार्य पूरा नहीं होने से बारिश का पानी उसमें भर जाता है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती है। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने मंगलवार को रेलवे के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार, रेलवे एसडीओ एके साहू, जई मनीष को मौके पर बुलवाया और जल्द कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर घेराव किया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने रेलवे अधिकारियों को मौके पर ले जाकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने अंडपास का अधूरा कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए साथ ही 50 मीटर दीवार दोनों साइड और पानी निकालने के लिए नाली बनवाने की बात कही। इस पर जेई और एक्सईएन ने अंडरपास का कार्य पूरा कराने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से एक माह का समय मांगा। जिलाध्यक्ष ने एक माह के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर तहसील में धरना देने की चेतावनी दी है। इस दौरान अरविंद, मनोज, आशु, छोटू, बालिंद्र, धर्मेंद्र, सोनू, सिद्धार्थ, गौरव, शीशपाल, कालू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें