फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों को पिलाया शर्बत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। हाईवे स्थित मुस्कान लाइफ केयर सेंटर पर खुदाई खिदमतगार संगठन के बैनर तले शुक्रवार को छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। युवाओं ने वाहनों को रोक कर उनमें सवार राहगीरों को शर्बत पिलाया। डॉ. शाहनावाज गौर ने बताया कि क्षेत्र में वर्षा होने की मनोकामना और लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से छबील लगाई गई। सफदर गौर, अब्दुल समद, आमिर गौर, डॉ. अथर शादाब, आरिफ, नगमा, अली काजमी, अब्दुल्ला, इल्तेफात, सुभाष, रजनीश, मोहित आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


रास्ते में पानी भरने से ग्रामीण परेशान
पुरकाजी। ग्राम फलौदा के निकट बाईपास पर बने अंडरपास के नीचे रास्ते पर पानी भरने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें खेतों पर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान के पति जसवंत त्यागी ने बताया कि रास्ते पर करीब दो फुट पानी करीब एक माह से भरा हुआ है। शिकायत करने के बावजूद भी संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में खेतों पर जाने वाले लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा रास्ते पर रुके पानी में गंदगी पैदा होने से बदबू फैली हुई है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने डीएम से ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें