दुर्घटना में घायल ग्रामीण की मौत
पुरकाजी। माह पहले हुई दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन के चालक विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना छपार के ग्राम तेजलहेड़ा निवासी रिषीपाल को 18 मई को पुरकाजी बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।गत् 5 जून को मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उसके भाई सूरजभान ने पुरकाजी थाने पर अज्ञात वाहन के विरूद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
किन्नरों का आपसी विवाद थाने पहुंचा
पुरकाजी। किन्नरों में क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर कुछ विवाद चल रहा है, जिसे लेकर कुछ किन्नरों में कहासुनी हो गई. जिसमें एक किन्नर नेहा ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देकर अपने साथी किन्नर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर कार्रर्वाई का आश्वासन दिया है।