फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदियों के साथ मनाया योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में जेल अफसरों ने बंदियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम में जेल के करीब 250 बंदियों, जेल अफसरों व कर्मचारियों ने भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के योग प्रशिक्षक पंकज चावला और मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योगाश्रम के योग प्रशिक्षक अंकित गौतम ने योग कराया। इस दौरान जेल अधीक्षक एके सक्सेना, जेलर कमलेश सिंह, डिप्टी जेलर राजकुमार सिंह, जयप्रकाश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्कूल में सिखाया योग
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड स्थित द दून वैली पब्लिक स्कूल में योग दिवस मनाया गया। प्रशिक्षक सौरभ कौशिक व सौरभ जैन ने साधकों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, चक्रासन आदि आसन कराए। प्रधानाचार्या रंजीता कौर, प्रबंधक राज किशोर, ब्रांच हेड रीता गोयल, नई मंडी ब्रांच की हेड रुचि शर्मा व विक्की जैन आदि का योगदान रहा। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में विश्व योग दिवस मनाया गया। योगाचार्या सीमा सिंह ने योग से होने वाले लाभ बताए।

आठ दिवसीय कार्यशाला संपन्न
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में मानव मूल्यों पर आधारित आठ दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के साथ ही आसपास जनपदों के करीब 60 शिक्षक और छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रबोधक डॉक्टर उपासना मिश्रा ने कहा कि परिवार के रूप में दो पीढ़ियों का आपसी संवाद और विचारों को देख पाने का अभ्यास सभी प्रतिभागियों को भविष्य की योजनाओं एवं सुख-समृद्धि को सुनिश्चित करने में सहायक रहेगा। कार्यशाला में मानवीय आचरण एवं स्वयं के अस्तित्व की व्यवस्था को समझने व समझाने का प्रयास किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉक्टर एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानव मूल्यों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को स्वयं, परिवार, समाज एवं प्रकृति/अस्तित्व की व्यवस्था को समझकर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। निदेशक डॉक्टर केपी सिंह, आलोक गुप्ता, सोनेंद्र शर्मा, अर्चना रानी व आदित्य सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें