फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी आकाश में छाई रही धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आकाश में तीसरे दिन भी धूल की घटा छाई रही। भीषण गर्मी में वायुमंडल में धूल ही धूल होने से आम जनता बेहाल नजर आई। जनता को सड़क पर वाहन चलाने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भीषण गर्मी के चलते आम आदमी परेशानी में नजर आया। तीसरे दिन भी आकाश में धूल की घटा छाई रही। शहर के बाजारों और घरों में पहुंची मिट्टी की धूल से अव्यवस्था रही। लोगों की छतों और वाहनों पर मिट्टी जम गई। दुपहिया वाहन चालकों के लिए सांस लेना भी मुश्किल रहा। सड़कों पर धूल का प्रभाव साफ दिखाई दिया। वाहनों के आवागमन में दिक्कत आई। सुरक्षा के लिए नागरिकों को चश्मे और चादरों से चेहरे ढकने पड़े। धूल का असर लोगों के शरीर पर भी नजर आया। लू के बीच धूल के प्रकोप से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें