मुजफ्फरनगर। ललित कला अकादमी लखनऊ और कलांगन के सहयोग से चल रही कला कार्यशाला में भित्ती चित्र का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में गुरु-शिष्य की परंपरा के दर्शन भी होते हैं।
कलांगन के अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह के दो शिष्यों डॉ अनिल सैनी और देवदयाल ने छात्र-छात्राओं को भित्ती चित्र का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर और तिरंगा बनाकर दिखाया। तिरंगा अपने नीले चक्र से संकेत देता दिखाई दिया कि भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। डॉ महावीर सिंह ने कहा कि महापुरुषों के चित्र बच्चों में संस्कार स्थापित करने में सहायक होते हैं। विनीत, देवांशी, ऐश्वर्या, ज्योति कश्यप, विधि जैन, प्रिति कश्यप, मानसी नामदेव, दिव्या, त्रिशा वर्मा, रुचिका वर्मा, तमसा, कुलदीप सैनी, नीशू, आर्यन आदि रहे।
एसीसी कैडेट को ड्रिल का प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। एनसीसी की 82 यूपी बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण में ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। एसवीएम योगा एवं साइंस कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में कैडेट को दांतों की बीमारियों और साफ सफाई पर विशेषज्ञों ने बताया। कैंप कमांडेंट कर्नल सुमित बंसल ने कहा कि ड्रिल अनुशासन की बुनियाद है। इसमें कैडेट को शरीर दुरुस्त रखने में सहायता मिलती है। सलामी शस्त्र और बाजू शस्त्र का प्रशिक्षण दिया गया। कर्नल मधु, डॉ विजय कुमार, अरविंद कुमार, एसएन सिंह, सतेंद्र तोमर, कश्मीर सिंह, सवर्ण सिंह, प्रदीप कुमार आदि रहे।