फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आठ थानों में तैनात होंगे चार इंस्पेक्टर 23-27-03

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीजीपी के आदेश के अनुपालन में जिले में आठ थानो में चार-चार इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। फिलहाल आदेश मिलने आने का इंतजार है। मॉनिटरिंग के बाद जिले में यह व्यवस्था लागू होगी। ईद के बाद एसएसपी सर्किल के हिसाब से थानों पर चार-चार इंस्पेक्टरों की नियुक्ति करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में अपराध और कानून व्यवस्था को चुनौती मानते हुए पुलिस में बड़ा फेरबदल करने का फैसला लिया गया है। अब सीओ सर्किल के हिसाब से थानों में चार-चार इंस्पेक्टरों की तैनाती की जाएगी। इनमें प्रभारी निरीक्षक, अतिरिक्त प्रशासन निरीक्षक, अतिरिक्त कानून व्यवस्था निरीक्षक और अतिरिक्त अपराध निरीक्षक होंगे। यह आदेश डीजीपी ओपी सिंह ने सभी जनपदों के कप्तानों को भेजा है। जिले में शहर, नई मंडी, सदर, भोपा, जानसठ, खतौली, बुढ़ाना और फुगाना सर्किल है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि आदेश मिलते ही थानों में चार-चार इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग कर दी जाएगी। जिले में आठ थानों में यह पोस्टिंग होगी, जिनमें शहर कोतवाली, नई मंडी कोतवाली, खतौली कोतवाली, बुढ़ाना कोतवाली, जानसठ कोतवाली, पुरकाजी थाना और फुगाना थाना शामिल है। ईद के बाद नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

कार खंभे से टकराई, हंगामा
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार रात नई मंडी में नंदी स्वीट्स के पास एक कार खंभे से टकरा गई। कार सवारों ने वहां हंगामा किया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार फरार हो गए। नई मंडी इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि एक युवक की पहचान लक्ष्मण विहार निवासी अमित राठी के रुप में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें