भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक किया
खतौली। सकल जैन समाज की ओर से संभव सागर महाराज की शिष्या बाल ब्रह्मचारिणी चेलना दीदी का आर्यिका दीक्षा से पूर्व गोद भराई समारोह एवं सम्मेद शिखर विधान का मंगल आयोजित किया गया। विधान के मध्य संपूर्ण सम्मेद शिखर की यात्रा सभी भक्तों को अपने प्रवचन के माध्यम से कराई। श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा व पूजन मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य समर्पित करके किया गया। चेलना दीदी के सानिध्य पाकर सभी भक्तगण भाव विभोर थे। विधान संयोजन रवि जैन ने किया।
सुशीला गार्डन में गोद भराई का मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एलएम जैन ने की। जिनेंद्र भगवान के चित्र अनावरण का सौभाग्य राजीव बैंक वाले व मुकेश एडवोकेट को प्राप्त हुआ। प्रथम गोद भराई की मांगलिक क्रियाएं बल्लू सराफ परिवार ने की। दीप प्रज्वलन योगेश सराफ ने किया। मुकेश पेट्रोल परिवार ने वस्त्र भेंट किए। निग्रंथ पाठशाला के बच्चों ने अरुण जैन के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में चेलना दीदी का जीवन परिचय भी प्रस्तुत किया। धर्मसभा में चेलना दीदी ने बताया कि जिन दीक्षा क्या है, दीक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो व्यक्ति को अंतर्मुखी करती है। यहीं से साधना की शुरुआत होती है। इसका अवलंबन करके व्यक्ति मोक्ष मार्ग का पथिक बनता है। चेलना दीदी की गोद भराई समारोह में सर्वप्रथम दीदी को सुंदर मुकुट और माला पहनाई गई। इसके पश्चात सभी भक्तों ने तिलक करके मखाने और मेवा भेंट की। इस अवसर पर हंसकुमार, उमंग, आदीश प्रवक्ता, सिद्धार्थ, विनोद, राजीव, अरुण, प्रवीण, कुलदीप, अकलंक, सुधीर मुखिया, सतीश, विपिन अरिहंत, सुरेंद्र, राजेंद्र, नीरज प्रवक्ता, मोनू, राजीव मुखिया, शशांक, पप्पन, सुनील ठेकेदार, रेणु, बबीता, सपना, प्रियंका, सीमा, संध्या, सुनीता आदि उपस्थित रहे।