फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में 40 सांप के बच्चे निकले, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घर में 40 सपोले निकले
विज्ञापन

खतौली।
एक ही परिवार के मकान में एक के बाद एक करके 40 सपोलेनिकले। ग्रामीणों ने इन सभी सपोलों को मार डाला। मकान में इतनी संख्या में सपोले निकले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। दहशत की वजह से ग्रामीण रातभर अपने मकानों में सो नहीं सके। ग्रामीणों को जागकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव बड़सू में श्याम सिंह के मकान में एक एक करके 40 छोटे सपोले निकले। ग्रामीणों ने सपोलो को एक-एक कर मारते रहे। ग्रामीण उनको लाठी व डंडों से मारते रहे। श्याम सिंह के मकान के बाहर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। मकान में इतनी संख्या में सपोलों के निकलने से दहशत फैल गई। सोमवार की रात को दहशत की वजह से ग्रामीण अपने मकानों के अंदर सो नहीं सके। इस कारण ग्रामीणों को पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि वे सांपों के निकलने से बचने के लिए अपने घरों में हवन यज्ञ कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें