फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

मोरना। मोरना में बाबू बालेश्वर लालजी की 31वीं पुण्यतिथि पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मोरना स्थित महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज के सभागार में समाजसेवी बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि मनाते हुए इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सीमा प्रथम, शैली माहेश्वरी द्वितीय व दिव्या तृतीय, प्रिया चौथे, टीना शर्मा पांचवें व प्रीति देवी छठे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि शुक्रताल स्थित शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान स्वामी ओमानंद महाराज जी ने कहा कि समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के डा. हरपाल पंवार, जल संरक्षण की मुहिम चला रहे डॉ. अनुज कुमार, आरके वर्मा, अखिल भारतीय अनाथ एवं दिव्यांग आश्रम की संस्थापक मीना राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें