फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान गन्ना ले गेट पर खडे रहे मिल बंद कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान गन्ना ले गेट पर खडे़ रहे मिल बंद कर दी
विज्ञापन

तितावी। किसानों के खेतों में गन्ना रहते तितावी चीनी मिल में शनिवार को पेराई बंद कर दी गई। गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने गेट पर गन्ना लगा हंगामा किया। किसानों और मिलकर्मियों में गन्ना डालने को लेकर झड़प भी हुई।
विज्ञापन

शनिवार में तितावी शुगर मिल बंद कर दी गई। गेट पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को वापस कर दिया गया। इसे लेकर किसानों और कर्मचारियों में झड़प हुई। बड़ी संख्या में किसान गन्ना वापस लेकर चले भी गए। इस बात की खबर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को लगी तो वह मिल गेट पर पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन के अमरजीत सिंह, सुदेश पवांर, सनी प्रधान, प्रवेश ,कार्तिक, सतेंद्र, पिंकू बालियान, जसवंत, रणवीर मुखिया, सुमित त्यागी, अन्नू त्यागी बलिंदर, चरण सिंह, डॉक्टर बबलू आदि कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। इनके पहुंचने पर जीएम केन नागेंद्र सिंह गेट पर आए और गन्ना लेने से साफ इंकार कर दिया। कहा कि मिल बंद हो गई है, अब कोई गन्ना नहीं लिया जाएगा। इस बात से नाराज होकर किसान और यूनियन के कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया। सड़क के बीचों बीच हुक्का रख लिया। इसके बाद तितावी थानाध्यक्ष सुभे सिंह यादव और मिल की ओर से नागेंद्र, उत्तम वर्मा, विवेक ने किसानों से बातचीत की। बाद में इस बात पर सहमति बनी कि किसानों का गन्ना शाम तक लिया जाएगा। मिल की चेन बंद हो गई है, इस गन्ने की पेराई रोहाना में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें