खतौली। एमएलएम एकेडमी में पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल व एमडी नीतू अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में शिशुओं ने विभिन्न नृत्य, कविता गायन, नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लघु नाटिका प्रस्तुति ना मुझे दुखता है ने हृदय की गहराईयों से पृथ्वी बचाओ जीवन का संदेश देकर सबको भाव विभोर कर दिया। सभी छात्र छात्राओं ने पृथ्वी दिवस विषय पर अपनी कक्षा अध्यापिका के साथ मिलकर बहुत आकर्षक व रचनात्मक पोस्टर बनाए व शपथ ली कि हम पृथ्वी को स्वच्छ व हरा भरा रखेंगे। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने पृथ्वी व पेड़, पौधों की वेशभूषा में आकर पृथ्वी से अपना प्रेम भाव दिखाया। संचालन अमित रैमसन व नवीन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टाफ का योगदान रहा।