सीएचसी में समन्वय बैठक
खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोर पीसीआई द्वारा आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम व सीएमसी की समन्वय बैठक की गई, जिसमें आपसी तालमेल तथा टीकाकरण कवरेज व पोलियो पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डा. राजीव निगम व डा. अनिरुद्ध द्वारा की गई। डा. राजीव निगम द्वारा समस्त टीम का टीकाकरण होने के बाद उसका फालोअप करने पर विशेष जोर दिया। बीएमसी हरिओम शर्मा ने समस्त प्रतिभागियों को नियमित टीकाकरण सारणी तथा अन्य विषयों पर चर्चा की। डा. अनिरुद्ध द्वारा एनआरएचएम की सेवाओं पर चर्चा की गई। संचालन हरिओम शर्मा व कविता द्वारा किया गया।
मदन छाबड़ा की पुन: पार्टी में वापसी
खतौली। कांग्रेस द्वारा संसद न चलने देने के विरोध में भाजपा द्वारा एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में नगर से मदन छाबड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में शिवचौक पर हुए उपवास में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद डा. संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, विधायक विक्रम सिंह सैनी द्वारा माला पहनाकर मदन छाबड़ा को पुन: पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर सुधीर गोयल, अमित त्यागी, सुभाष गुप्ता, अजय भुर्जी, उमेश कुमार, राजकुमार छाबड़ा, अमित जैन, ब्रजेश भंडारी, योगेश त्यागी, विनीत ठाकुर, छत्रपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।