दलितों को जोड़ने का काम करेगा हिंदू मोर्चा
मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिंदू मोर्चा ने सामाजिक समरसता बढ़ाने को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभी समाज के प्रतिनधि शामिल रहे। दलित समाज को बराबरी का दर्जा देेने की बात कही गई।
दो अप्रैल के बाद जिले में बढ़ी खाई को पाटने का काम संयुक्त हिंदू मोर्चा करेगा। महावीर चौक स्थित एक बैंक्वट हाल में हुई बैठक की अध्यक्षता अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के मोहन प्रजापति और संचालन मोर्चा के संस्थापक मनेाज सैनी एवं योगेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में हिंदू महासभा, हिंदू वाहिनी, सर्व ब्राह्मण सभा, अग्रवाल महासभा, दलित समाज के संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने सामाजिक भेदभाव को दूर करने की बात कही। आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया। पंकज भारद्वाज और बीएम शर्मा ने कहा कि कुछ बाहरी ताकते हिंदू समाज को तोड़ना चाहती हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को समस्त हिंदू समाज बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती में शामिल होगा। आने वाले समय में शिवचौक, शनिधाम मंदिर आदि की आरती में मुख्य यजमान दलित समाज के लोगों को बनाएंगे। बैठक में देवराज पंवार, सचिन सिंघल, पवन पाल, अरुण शर्मा, ललित मचल, नरेश पांचाल, योगेंद्र, प्रमोद पाल, अरविंद धनगर, रामप्रसाद शर्मा, विपिन बिट्टू, आशीष, पुष्पेंद्र सैनी, चेतनदेव आर्य, अनिल कलसानिया, श्रीमोहन तायल, काला भाई, अनुराग सिंघल, रुपराम कश्यप, सचिन सिंघल, गोपाल कश्यप आदि रहे।