फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड धाम में वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंड धाम में वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

मोरना। दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ भजन कीर्तन के साथ किया गया। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित अखंड धाम में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर करनाल से आई रामायण प्रचार समिति द्वारा भजन कीर्तन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अनंत श्री विभूषित भानुपुरा पीठाधीश्वर परमपूज्य जगदगुरु स्वामी दिव्यानंद तीर्थ जी महाराज रहे। इसके अलावा स्वामी केश्वानंद जी महाराज, स्वामी भजनानंद जी महाराज, स्वामी महानंद जी महाराज, गीतनंद गिरि, भागवत स्वरूपाचार्य, गीतानंद तीर्थ, उत्तम गिरि महाराज ने विशेष पूजा में भाग लिया। भजन मंडली में श्रीराम नारायण गोयल, सत्यपाल शर्मा, शिव आत्रेय, सोनू शर्मा, राकेश गुलाटी, पवन, विभोर गुप्ता रहे। कार्यक्रम में चौधरी सुमेर चंद गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, विनोद गोयल, राधेश्याम गर्ग, विष्णु स्वरूप गर्ग, नरेंद्र गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, नाथीराम गुप्ता, पंकज गोयल, रामगोपाल सिंहल, मंगतराम, पदम चौधरी आदि मुख्य रूप से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें