फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर के नीचे दबने से श्रमिक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। लिंटर तोड़ रहे मजदूर की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली में यह हादसा हुआ। जैगम (35) पुत्र सैय्यद ने गांव में ही इकरार के यहां लिंटर तोड़ने का ठेका ले रखा था। बुधवार सुबह वह लिंटर तोड़ने लगा। इस दौरान वह अचानक पीछे से नीचे जा गिरा। साथ ही उसके ऊपर मलबा भी गिर गया, जिसके नीचे दबने से जैगम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रधान शबाब अहमद आदि लोग घायल को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सरवरी सहित तीन बेटी रुकसार (12), मुस्कान (10), तराना (8) हैं, जिन पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया है। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। साथ ही गांव में भी शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने जाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

हत्या की सूचना दी
भोपा। जैगम की मौत होने पर उसके चाचा महबूब ने पुलिस कंट्रोल रूम को हत्या होने की सूचना दी थी, जिस पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव दिया जाएगा और जांच की जाएगी। इस पर मृतक की पत्नी और मां ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। कहा कि लिंटर के नीचे दबने से ही उसकी मौत हुई है। बाद में चाचा ने भी हत्या की सूचना देने पर पुलिस से माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें