फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाउडर के रंगों की धूम, फूलों की बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली पर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। शहर में गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजार में रंगों से दुकानें सज गई। पाउडर और मसाले से बने रंगों की खूब धूम है। पिचकारियों, गुब्बारों की जमकर खरीदारी हो रही है। इस बार गुलाल भी कई तरह के बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शहर में भगत सिंह रोड, रुडकी-मेरठ रोड, भोपा स्टैंड, जानसठ रोड, अलमासपुर चौराहे पर रंगों, पिचकारियों की दुकानों पर टंगी लडियां मनमोहित कर रही हैं। रंगों का पर्व मनाने में एक दिन शेष है। ऐसे में बाजार में चहल-कदमी बढ़ गई है। एक से बढ़कर एक रंग और गुलाल उपलब्ध है। सबसे खास यह है कि बुलंदशहर, खुर्जा और हापुड़ के लोग पाउडर से बने रंग लाकर विक्रय कर रहे हैं। शिवचौक पर रंग बेच रहे खुर्जा के मोहम्मद यासीन, चेतराम, अलफेज आदि ने बताया कि वह चूरी मसाला से रंग तैयार लाए हैं। यह सूखी मिट्टी की तरह है। जिसमें पानी डालते ही रंग नजर आता है। इसके अलावा मुर्गाछाप गुलाल भी खूब धमाल मचा रहा है। चाइनीज पिचकारियां मौजूद हैं, लेकिन नगर में इनकी पकड़ कमजोर है। रंगों की दुकान लगाने वाले विनय बताते हैं कि बीते दो दिन से बाजार में रंगों को लेकर डिमांड बढ़ी है। जिनमें गुलाल, स्प्रे वाले रंगों, पटाखा रंग, चमकीले रंग खूब बिक रहे हैं।

मुखोटों-चश्मों की भी मांग
बाजार में रंगों से चेहरों को बचाने और बालों को सुरक्षित रखने के लिए भी संसाधन प्रचलन में है। इनमें बालों की विग, टोपियां और मुखौटों की खूब डिमांड में है। कार्टूनों, बालीवुड स्टाइल के मुखौटे, राजस्थानी कैपों की अधिक मांग है। इसके अलावा व्हाइट ग्लास के चश्मों की भी बिक्री खूब की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग मूल्य
मसाला रंग हरा 7 से 10 रुपये तौला
गुलाबी और पीला 15 से 20 रुपये तौला
मुर्गाछाप गुलाल 20 पैकेट
खुला गुलाल 15 रुपए (प्रति 50 ग्राम)
स्पे कलर 50 से 70 रुपये (प्रति शीशी)
टेसू रंग 50 रुपये।
अनार गुलाल 480 और 520 रुपये।
सादा गुलाल 20 रुपये (केसरिया छोड़कर)
हर्बल गुलाल 50 रुपये।
टेसू का फूलों का रंग 55 से 60 रुपये।
साधी पिचकारी 10, 20 और 30 रुपये।
बड़ी पिचकारी---------50 और 60 रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें