पुरकाजी। कस्बे में खादर तिराहे के निकट एक पिकअप जीप की टक्कर से एक किशोर घायल हो गया पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे कस्बा निवासी इकराम का 11 वर्षीय पुत्र साहिल अपनी छोटी बहन के साथ खादर तिराहे पर सामान लेने आया था। इसी दौरान वहां पर खड़ी जीप की टक्कर लगने और उसके उपर रखा सामान बच्चे के ऊपर गिर जाने से उसके पैर की हड्डी टूट गई। जानकारी मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को प्राईवेट डॉक्टर के पास ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है।
ट्रैक्टर दो हिस्से में टूटा, मार्ग बाधित
फोटो...
भोपा। फैक्ट्री में खोई लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक टूट कर दो हिस्सों में बंट गया। चालक तथा उसका एक साथी बाल-बाल बचे। काफी समय तक मार्ग अवरुद्ध रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। सीकरी निवासी कलीम साथी के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में खोई भरकर फैक्ट्री में ले जा रहा था। रहकडा पुलिया मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैक्टर पर सवार दोनों बाल-बाल बचे। मार्ग के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉली के खडे़ रहने से मार्ग घंटो तक अवरुद्ध रहा। उधर, भोपा में भैंसा-बुग्गी चोरी कर बेचने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। चोर पर बाइक चोरी करने का मामला भी बताया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी तेजलहेड़ा का सुमित बताया गया है।