खतौली। पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 19 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक कलमबंद हड़ताल शुरू की थी। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हाइकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पांचवें दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ताओं की जब तक हड़ताल रहेगी तब तक तहसील में कोई भी वकील और दस्तावेज लेखक कामकाज नहीं करेंगे। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार के अलावा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामों की रजिस्ट्री नहीं होने दी जाएगी। अधिवक्ताओं की हड़ताल होने से वादकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पूर्व अध्यक्ष जगदीश आर्य, योगेश खारी, राजबीर सिंह गुर्जर, दिमाग सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।