बुढ़ाना। गांव कुरालसी में स्कूल बस से उतरते समय एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुुरालसी निवासी दुष्यंत की बेटी तनवी (06) कस्बे के एक स्कूल में नर्सरी कक्षा की छात्रा है। स्कूल बंद होने के बाद रोजाना की भांति तनवी स्कूल बस से घर जा रही थी। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे स्कूल बस कुरालसी पहुंची। तनवी बस से उतर ही रही थी कि इसी दौरान बस चल पड़ी। जिससे तनवी असंतुलित होकर गिर गई। उसके दोनों पैर बस के पहिये से कुचल गए। घटना के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने तनवी को सीएचसी पर भर्ती करवाया। जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी बालिका के पिता दुष्यंत ने पुलिस को दी है।
हादसों में तीन घायल
भोपा। किसान सहित तीन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। गांव सिकंदरपुर निवासी किसान रवि अपने साथियों के साथ भैंसा-बुग्गी से गन्ने लेकर मोरना शुगर मिल जा रहा था। यूसुफपुर चौराहे के पास ट्रक चालक ने उसकी बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रवि घायल हो गया जिसे भोपा सीएचसी भर्ती कराया गया। दूसरी ओर रहकड़ा निवासी शाहेब व सिराज बाइक पर सवार होकर गंगनहर पटरी से जानसठ शादी समारोह मे शामिल होने जा रहे थे, जो बाइक फिसलने से घायल हो गए। घायल को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया।