फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला फेंक, दौड़, चक्का फेंक में छाए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज द्वारा स्थापित गांधी पॉलीटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन भाला फेंक, दौड़, चक्का फेंक आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 41 पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्रा प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। तीसरे दिन भाला फेंक में हाथरस के गुलाब सिंह को पहला, खुरजा के अरविंद को दूसरा, आगरा के मनीष को तीसरा स्थान मिला। भाला फेंक छात्रा वर्ग में बादलपुर की पल्लवी यादव को प्रथम, मथुरा की सोनाली यादव को दूसरा, सहारनपुर की कंचनलता को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में मथुरा की प्रिया यादव को पहला, सहारनपुर की आरजू को दूसरा, मथुरा की रुबी पराशर को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मदनपाल जहांगीराबाद, योगेश फिरोजाबाद, उदयपाल मुरादाबाद ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। 800 मीटर छात्रा वर्ग में शामली की शिवानी प्रथम, मथुरा की सुनीता यादव द्वितीय, हाथरस की निरेश तीसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक छात्र में अमित खुर्जा, पंकज यादव बड़ौत, मुकेश गौतम हाथरस ने क्रमश: स्थान पाया। चक्का फेंक छात्रा वर्ग में अंजलि गाजियाबाद, श्वेता वर्मा मथुरा, शिवानी गौसाई मुरादाबाद ने स्थान पाया। ऊंची कूद में रोहित वशिष्ठ, सागर, तरुण गौतम ने स्थान पाया। ऊंची कूद छात्रा वर्ग में प्रियंका राजपूत, कनिष्का अग्रवाल, शिखा यादव ने क्रमश: स्थान पाया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। चेयरमैन अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि रही। निणायक मंडल में सोनिया लूथरा, सुजाता गुलाटी का योगदान रहा। प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने सभी का आभार जताया। कॉलेज के शिक्षकों का कार्यक्रम में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें