फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टर, एसएसपी और सीडीओ ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रक्तदान के लिए लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला प्रशासन की आकांक्षा समिति की ओर से भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंत देव और सीडीओ अंकित अग्रवाल ने रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा के लिए समर्पित रहने का प्रेरक संदेश दिया
विज्ञापन

शुभारंभ समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि रक्तदान को महादान इसलिए कहा जाता है कि इससे हम किसी को नया जीवन दे सकते हैं। एक रक्तदान से चार लोगों को जीवन बचाया जा सकता है। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि भारत में सर्वाधिक सड़क हादसे होते हैं, ऐसे में आकस्मिक रूप से घायलों का जीवन बचाने के लिए रक्त की बड़े पैमाने पर आवश्यकता पड़ती है। शिविर के आयोजन में भारत विकास परिषद् समृद्धि और जिला स्वास्थ्य समिति का सराहनीय सहयोग रहा। 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा, जिला दिव्यांग अधिकारी आईएएस गजल भारद्वाज, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल, डॉ बीके ओझा, डॉ गीतांजलि वर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ पीके त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें