फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलनिकासी कराने की मांग
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे में राजीव मार्केट के पानी की निकासी की माकूल व्यवस्था नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को दुकानदारों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर दूषित पानी की निकासी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय से सटे मार्केट में अरसे से दूषित पानी के भरे रहने से आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होता है। छात्र-छात्राओं को भी स्कूल कॉलेज जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। बरसात के दिनों में मार्केट की सड़क तालाब बन जाती है। व्यापारी मतलूब राइन, आरिफ त्यागी, नय्यूम सभासद, गय्यूर सभासद, अजित पाल, डॉ महकार, डॉ वहाब, डॉ. सोम, पप्पू अंसारी, सावेज खान, हारुण, डॉ शमशाद, सुलेमान, लालू त्यागी, शकील, सलमान, मेहरबान अंसारी, आसिफ, एजाज ने नगर पंचायत कार्यालय जाकर मार्केट में भरने वाले दूषित पानी की निकासी के स्थायी बंदोबस्त कराने की मांग की है। उधर, वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद ने बताया कि थाने के सामने बड़ी पुलिया निर्माण कराने की प्रक्रिया चल रही है। लोक निर्माण विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। सरकारी औपचारिकताएं पूरी होने तक नगर पंचायत प्रशासन जेसीबी मशीन लगवाकर नाले की सिल्ट साफ करा रहा है, ताकि पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें