फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में महिलाओं का धरना- प्रदर्शन,

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने में आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मोहल्ला सराफान की महिलाओं ने तहसील में धरना दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार और न्यायिक तहसीलदार का घेराव भी किया। जांच कराने के आश्वासन पर ही महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला सराफान की महिलाएं सभासद शबाना परवीन के साथ शुक्रवार को तहसील पहुंची। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने में आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए धरना देकर बैठ गई। सभासद का कहना था कि राशन कार्ड से आधार कार्ड से लिंक नहीं होने से गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। राशन नहीं मिलने से गरीब महिलाएं परेशान हैं। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्ति निरीक्षक को चूड़ियां पहनाकर ही तहसील से जाएंगी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अमित कुमार और न्यायिक तहसीलदार नीरज शर्मा का महिलाओं ने घेराव भी किया। तहसीलदार ने जांच का आश्वासन दिया तो महिलाएं शांत हुई। घेराव करने वालों में फिरदौस, रेशमा, शाइन, नूरजहां, साजिदा, राशिदा, बबली, शबनम, नूरजहां, अनवरी, सैय्यदा, शायरा, सना, जीनत आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें