फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में गंदगी पर चेयरमैन हुईं नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सफाई दुरुस्त करने पर जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पालिका कार्यालयों का निरीक्षण करते समय गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब हमारे कार्यालय ही साफ नहीं है, हम शहर को कैसे साफ करेंगे। सफाई नायकों के साथ बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सफाई के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

पालिका का कार्यभार संभालने के बाद अध्यक्ष अंजू अग्रवाल पहली बार अपने कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की परिचय बैठक ली। इसके बाद उन्होंने सफाई नायकों की बैठक ली। सफाई नायकों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि हमारा साफ-सुथरा दिखना चाहिए। स्वच्छता के मामले में वह किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। यह दिखना चाहिए कि हमारे सफाईकर्मी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। शहर हमारा है और इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। अध्यक्ष ने पालिका कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यालयों में गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब हम अपने ऑफिस साफ नहीं रख सकते तो शहर को क्या साफ करेंगे। किसी भी ऑफिस में गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील मामला है। किसी भी व्यक्ति को अकारण परेशान नहीं किया जाना चाहिए। समय से पहले प्रमाण पत्र जारी करें। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी पत्रावली नियमानुसार ही चलाई जाए। उनके साथ ईओ विकास सेन और स्टेनो गोपाल त्यागी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें