मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुुरुषों से कम नहीं है। वह अपने अधिकारों को समझे और आगे बढ़े।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद सपना मलिक ने किया। कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, उस घर, समाज में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक युग का संपूर्ण इतिहास नारी की गौरव गाथा की प्रेरक कहानी है। जिस कुल में नारियों की पूजा अर्थात सत्कार होता हैं, उस कुल में दिव्य गुण, दिव्य भोग और उत्तम संतान होते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष आर्यरत्न आचार्य गुुरुदत्त आर्य ने कहा कि सृष्टि की ब्रह्मा नारी होतीं हैं। नारी घर की लक्ष्मी व बच्चों की निर्माता होती हैं। नारी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मलिक, दिनेश कुमार, जिला प्रधान पवन सिंह बालियान, अंकुर मान, देवेंद्र धीमान, विश्वानी कुमार, यशपाल सिंह, राजेंद्र कांबोज, विपुल, डॉ पपेंद्र मलिक, मुनेश मान, जयवति पंवार, अर्चना सिंह, अलका बालियान आदि मौजूद रहे।