फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने टक्कर मारी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
दौराला निवासी सादिक पुत्र इकराम व उसका साथी अब्दुल्ला रविवार की सुबह बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। हाईवे पर गांव रायपुर नंगली के सामने पीछे से तेजी से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन सवारों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे की अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें