खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन इंटर कालेज में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने जल दाब पर आधारित जेसीबी मशीन, जल संरक्षण, चुंबकीय शक्ति द्वारा विद्युत का निर्माण आदि अनेक शीर्षकों पर क्रियाविधि वाले मॉडलों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन डिग्री कालेज के प्राचार्य अरविंद राणा ने किया और निर्णायक मंडल में दीप्ति जैन, रामकुमार पुंडीर, अनुराग जैन रहे। प्रदर्शनी में विशेष सहयोग मदन गोपाल वर्मा, नवीन जैन, मोनिका शर्मा एवं राजकुमार जैन का रहा। प्रथम स्थान कक्षा 10वीं के छात्रों द्वारा प्रदर्शित जल दाब पर आधारित जेसीबी मशीन प्राप्त हुआ तथा द्वितीय स्थान 11वीं के छात्रों द्वारा पेट्रोल गैस के सद्उपयोग एवं तीसरा स्थान 11बी के छात्रों को प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने सभी छात्र और छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा। प्रबंध समिति के प्रतिनिधि के रुप में पवन कुमार जैन सर्राफ उपस्थित रहे।