गीता प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। गीता जयंती पर शिक्षण संस्थाओं में बच्चों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से जीओ गीता एवं श्रीकृष्ण कृपा परिवार के निर्देशन में एक सप्ताह तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शहर के कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाईस्कूल में गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा तीन से पांच तथा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों से धार्मिक ग्रंथ गीता ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा पीआर पब्लिक स्कूल, जय हिंद इंटर कालेज, मालवीय विद्या मंदिर आदि में भी छात्र-छात्राओं ने गीता प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। संयोजक अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि मंगलवार को स्कूलों में पौधरोपण किया जाएगा। बुधवार को तुलसी पार्क में गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अमरकांत गुप्ता, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, राकेश गर्ग, अशोक कंसल, अनुभव दादू, रमेशचंद, दीपक शर्मा, मनोज कुमार का सहयोग रहा।
बच्चों ने दिखाई अद्भुत कला
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नई मंडी में विद्यार्थियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर कागज पर लिखे शब्दों को छूकर पढ़ने की कला प्रस्तुत की। आचार्य अजय त्यागी के प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं ने योग, ध्यान और शारीरिक अभ्यास से यह कला सीखी है। प्रधानाचार्या नीरा शर्मा ने बच्चों को नैतिक शिक्षा के लिए प्रेरित किया।