फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र व छात्राओं ने गंगा घाट पर सफाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र व छात्राओं ने गंगा घाट पर सफाई की
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। कार्तिक गंगा स्नान मेले के उपरांत छात्र व छात्राओं ने सफाई अभियान चलाकर फैली गंदगी को साफ किया। इस मौके पर हनुमत धाम के पीठाधीश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने अपने विचार प्रकट कर छात्र और छात्राओं को सफाई का संदेश दिया।
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर व गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने मिलकर शुक्रताल गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाते हुए गंगा घाट पर फैली गंदगी को साफ किया। स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि सफाई केवल कर्मचारियों का विषय नहीं है, वरन देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेमशंकर मिश्रा ने कहा कि धन की देवी लक्ष्मी भी गंदे व्यक्ति के पास नहीं आती। ईश्वरीय आराधना के लिए स्वच्छता प्राथमिकता है। विद्या भारती के प्रदेश मंत्री और हनुमत धाम सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक अरुण खंडेलवाल ने कहा कि पॉलीथिन शुकतीर्थ के लिए अभिशाप है और शुकतीर्थ में इसके प्रयोग को दंडनीय अपराध घोषित किया जाए। इस मौके पर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह, प्रमोद कुमार, ऋषिपाल, जितेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में शुकतीर्थ के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें