जानसठ(ब्यूरो)। निकाय चुनाव प्रक्रिया के तीसरे दिन तीनों नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ, जबकि सभासद पद के लिए 47 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। शुक्रवार को नगर पंचायत मीरापुर, जानसठ, भोकरहेड़ी के अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। जानसठ नगर पंचायत के लिए सभासद पद के 14, मीरापुर के लिए 17, भोकरहेड़ी के लिए 16 सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किसी भी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया।
आरोपी सास को जेल भेजा
जानसठ(ब्यूरो)। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव महलकी निवासी नाजिश पुत्री अकरम का निकाह गांव तालड़ा के गुफरान पुत्र फैजान के साथ हुआ था। आरोप है कि 26 सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार ने नाजिश के पति, ससुर, सास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति गुफरान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सास मीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।