फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मनाया गया गुरु पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किड्जी स्कूल नई मंडी और द दून वैली स्कूल में गुरु पर्व का आयोजन किया गया। बच्चे स्कूल में रंग-बिरंगी पोशाकों में पहुंचे। गुरु नानकदेव के जीवन के बारे में बच्चों को बताया गया।
विज्ञापन

किड्जी स्कूल में नन्हें-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगी पोशाक में पहुंचे। बच्चों ने रंगारंग पंजाबी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को बताया कि गुरु नानकदेव ने सिख धर्म की स्थापना की। लोगों को उस समय अंधविश्वास के मकड़जाल से बाहर निकालने का काम किया। इस अवसर पर डायरेक्टर चारु भारद्वाज, सेंटर कोर्डिनेटर शालिनी जैन ने गुरु नानक पर्व के बारे में बताया। कनिका, भव्या, आर्या, रुहानी, पार्थ, रिही, अंशिका, रिद्धम, अविका, आरना, आराध्या, मान्या आदि ने प्रस्तुति दी। बाद में बच्चों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया।
नई मंडी के ही द दून वैली स्कूल में भी गुरु पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे सजकर अपने घरों से आए और स्कूल में पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गुरु नानक देव की तस्वीर के सामने मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया गया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, शिक्षिका अनुष्का, नीतिका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें