फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में डॉ. ज्योति जैन को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. ज्योति जैन को सुधा सागर पुरस्कार
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
राजस्थान की मार्बल नगरी मदनगंज-किशनगढ़ में धर्म सेवा, समाज सेवा, साहित्य सेवा के साथ साथ जैन धर्म संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान देने वाली डॉ. ज्योति जैन को मुनि पुंगव सुधा सागर महराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में पंडित मूलचंद लुहाडिया को आचार्य ज्ञान सागर एवं कमल सौगानी को आचार्य विद्यासागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूज्य मुनि सुधा सागर जी महाराज ने कहा कि यह व्यक्ति का नहीं जिनवाणी आराधकों का सम्मान है। आज समाज अनेक विसंगतियों का सामना कर रहा है। आचार्य शिरोमणि विद्यासागर महाराज के संयम स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में उनके संपूर्ण साहित्य एवं उस पर आधारित विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी शोध पत्रों पर मुनि सुधा सागर जी की समीक्षा एवं महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। हम सब बड़े उपकारी है कि मुनि धर्म एवं राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं। मुनि सुधा सागर सम्मान प्राप्त डा. ज्योति जैन ने इसे अपने संपूर्ण जीवन की सर्वोत्तम उपलब्धि माना है। पुरस्कार से प्राप्त राशि सर्वोदय फाउंडेशन के माध्यम से प्रतिवर्ष श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थी को 11 हजार रुपये डा. कपूरचंद जी की स्मृति मेें प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सिद्धार्थ जैन, प्रदीप टीकरी, सुशील, आदीश प्रवक्ता, राजीव मारबल, नीरज प्रवक्ता, अजय, सुनील ठेकेदार, रामकुमार, दीपक, अशोक, प्रियंका, ललिता, निर्मल, रुपाली आदि ने शुभकामनाए प्रेषित करते हुए डा. ज्योति जैन को समाज गौरव रत्न बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें