पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मरकजी मस्जिद अकबर खां के सामने कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने को लेकर हंगामा हो गया। वक्फ बोर्ड पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को हटवाया। मस्जिद अकबर खां के गेट के सामने कुछ लोगों ने सड़क पर स्थायी अतिक्रमण कर लिया था। इसको लेकर जुमे की नमाज के दौरान वक्फ बोर्ड पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया। उस समय तो यह मामला शांत हो गया था, मगर शाम के समय अतिक्रमण करने के मसले पर दोनों पक्षों के बीच फिर हंगामा हो गया। वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायत कर अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की।